• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

चंद्रयान-3: विक्रम और प्रज्ञान से दुनिया को है नई खोजों की उम्मीद

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 24, 2023
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
चंद्रयान-3: विक्रम और प्रज्ञान से दुनिया को है नई खोजों की उम्मीद
Share on FacebookShare on Twitter

असाधारण दबावों और चुनौतियों का सामना करते हुए इसरो का चंद्रयान-3 बिल्कुल सटीक तरीक़े से उतर गया है. चंद्रयान-3 के तीनों हिस्सों, ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर से किए जाने वाले प्रयोग सिर्फ़ भारत के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए मायने रखते हैं. जानेमाने पत्रकार व लेखक चंद्र भूषण बता रहे हैं कि चंद्रयान-3 हमारे लिए क्या जानकारी जुटाएगा और इससे पूरी दुनिया को किन खोजों की उम्मीद है.

असाधारण दबावों और चुनौतियों का सामना करते हुए इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चंद्रमा की 70 डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा के पास बिल्कुल सटीक तरीक़े से उतार दिया है. अंतरिक्ष विज्ञान के प्रायोगिक इतिहास में इस तरह की उपलब्धि पहली बार हासिल की गई है. पृथ्वी के दूसरी तरफ़ पड़ने वाली चंद्रमा की अदृश्य सतह पर लंबे समय तक अपना रोवर यूटू-2 चलाने का गौरव चीन ने भी हासिल किया है, लेकिन इस काम के लिए उसने चंद्रमा की भूमध्य रेखा का नजदीकी इलाक़ा ही चुना था.

कम्युनिकेशन के मामले में वह ख़ुद में एक बड़ा कमाल है. लेकिन खनिजों की दृष्टि से समृद्ध समझा जाने वाला चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुवीय इलाका इतना ऊबड़-खाबड़ है, और पृथ्वी से पल-पल का संवाद बनाए रखना वहां इतना कठिन है कि वैज्ञानिक इसे एजेंडा पर ही लाने से बचते रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

इस दर्दनाक दौर की तुमको ख़बर नहीं है: शकील अहमद की ग़ज़ल

इस दर्दनाक दौर की तुमको ख़बर नहीं है: शकील अहमद की ग़ज़ल

February 27, 2025
फटी एड़ियों वाली स्त्री का सौंदर्य: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

फटी एड़ियों वाली स्त्री का सौंदर्य: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

January 1, 2025
democratic-king

कहावत में छुपी आज के लोकतंत्र की कहानी

October 14, 2024
Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024

इसरो के वैज्ञानिकों पर कई बातों का दबाव
इसरो के लिए एक और दबाव ऐन मौके पर पेश हो गया था. चार वर्ष पहले चंद्रयान-2 के अपनी मंज़िल पर पहुंचने से सिर्फ़ तीन मिनट पहले उसके साथ संवाद टूट जाना पहले ही भारी हतक का कारण बना हुआ था. ऊपर से रूस ने बिना किसी सूचना के हैट में से कबूतर निकालने की तरह 11 अगस्त को अपना यान छोड़ा और 15-16 अगस्त को उसे चंद्रमा की कक्षा में स्थापित भी कर दिया. इसके साथ ही रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमॉस से इसरो की तुलना शुरू हो गई कि एक वे हैं जो पांच दिन में पाला छू लेते हैं और एक हम हैं कि यही काम 35 दिन में करते हैं.

ऊपर से तुर्रा यह कि रूसियों ने चंद्रयान से दो दिन पहले 21 अगस्त को ही अपना लूना-25 चंद्रमा उतारने की घोषणा कर रखी थी, वह भी विक्रम लैंडर से ज़रा और दक्षिण में. यानी भारत को चंद्रमा पर यान उतारना है तो उतार ले, लेकिन पहला उपग्रह छोड़ने, पहली बार इंसान को अंतरिक्ष में भेजने और चंद्रमा पर पहली बार गाड़ी दौड़ाने की तरह सबसे दक्षिण में और सबसे पहले अपना यान चंद्रमा पर उतारने का रिकॉर्ड तो रूस ही बनाएगा! इसरो की ओर से रोसकॉसमॉस को शुभकामनाएं भेजी गईं. रूसी वैज्ञानिकों ने भी कहा कि स्पेस में सबके लिए जगह है और भारत तो अपना मित्र देश ही है, लेकिन थोड़ी खटास रह गई. फिर जब लूना-25 अपनी कक्षा बदलने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो दबाव और बढ़ गया कि जो काम रूस से न हो पाया वह भारत से कैसे होगा?

एक बहुत बड़ी समस्या इधर 140 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों की अपेक्षा से भी पैदा होने लगी है, जिसकी शिकायत हमारे क्रिकेटरों को लंबे समय से रहती आ रही है. किसी भी क्षेत्र में कुछ लोग जी-जान लगाकर कुछ नया करने का प्रयास करते हैं. ऐसी कोशिशें कभी एक बार में भी कामयाब हो जाती हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आगे बढ़ने के लिए ज़्यादा ज़ोर मारना पड़ता है. सोचने की बात है कि सारे वैज्ञानिक काम यदि इसी तरह राष्ट्रीय भावना से जोड़ कर देखे जाने लगे तो क्या भारत में कोई नया रामानुजन, सीवी रमन या जगदीशचंद्र बोस खड़ा हो पाएगा?

चंद्रयान-2 का तजुर्बा काम आया
बहरहाल, दबावों और चुनौतियों के इस सिलसिले के बीच इसरो के वैज्ञानिकों का काम कितना पक्का-पोढ़ा था, इसका अंदाज़ा लगाने के लिए चंद्रयान-3 की उतराई का लाइव ग्राफ़ देखना देश-दुनिया के लिए काफ़ी रहा होगा. यह हर बिंदु पर ठीक वैसा ही रहा, जैसा इसके होने की उम्मीद की गई थी. साइंस-टेक्नॉलजी के मामले में रूस की गति भारत से एक सदी आगे समझी जाती है. इसके बावजूद लूना-25 को पार्किंग ऑर्बिट से लैंडिंग ऑर्बिट में लाने वाले थ्रस्टर्स ने ऑटोमेटिक कमांड समझने में चूक कर दी और वह अस्थिर कक्षा में पहुंचकर नष्ट हो गया. लेकिन चंद्रयान-3 के एक-एक थ्रस्टर ने कमांड के मुताबिक काम किया और विक्रम लैंडर किसी पालतू कबूतर की तरह चांद पर उतर आया.

यक़ीनन इसमें बहुत बड़ी भूमिका चंद्रयान-2 से हासिल किए गए तजुर्बे की रही और इससे सबक लेते हुए एक राष्ट्र के रूप में हमें सिर्फ़ सफलता का ही नहीं, विफलता का मूल्य भी ठीक से समझना चाहिए. इस अभियान की अगली चुनौती धूल छंटने के बाद, यानी लैंडिग के चार-पांच घंटे गुज़र जाने पर प्रज्ञान रोवर को चंद्र सतह पर चलाने और चौदह दिनों के एक चंद्र-दिन में लैंडर और रोवर के लिए निर्धारित सारे प्रयोग पूरे करने की थी और वह भी अब पूरी की जा चुकी है.

चंद्रयान-3 से किए जाने वाले प्रयोग
चंद्रयान-3 के तीनों हिस्सों, ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर से किए जाने वाले प्रयोग सिर्फ़ भारत के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए मायने रखते हैं. इनमें एक का संबंध चंद्रमा के वायुमंडल के बारे में जानकारियां जुटाने का है. जी हां, जहां हवा के नाम पर कुछ भी नहीं है, उस चंद्रमा का वायुमंडल! वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 127 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला चंद्र-सतह का तापमान वहां कुछ इंच या फुट की ऊंचाई तक आवेशित कणों और वाष्पित हो सकने वाले पदार्थों का बहुत हल्का गैसीय घोल तैयार करता होगा. ऐसे पदार्थ भूमध्यरेखीय क्षेत्रों में भले नगण्य हों लेकिन विक्रम की लैंडिंग साइट पर ये मौजूद हो सकते हैं. थोड़ी राहत की बात यह है कि इस साइट पर चंद्र दिन का अधिकतम तापमान 54 डिग्री तक ही जाता है. ऐसे में गर्मी से सर्किट ख़राब होने का ख़तरा कम है.

एक महत्वपूर्ण प्रयोग ऊष्मा चालकता को लेकर किया जाना है. चंद्रमा की सतह किस तरह गरम होती है, सूरज से आने वाला रेडिएशन कितनी गहराई तक प्रवेश करता है और इंसानी रिहाइश के लिए ज़मीन खोदकर या किसी और तरीक़े से न्यूनतम कितनी आड़ वहां ज़रूरी होगी, यह भी पता लगाया जाएगा. जैसा सिलसिला अभी शुरू हुआ है, अन्य देशों के अंतरिक्ष अभियानों द्वारा निकट भविष्य में इस तरह के बहुत सारे प्रयोग वहां किए जाएंगे. लेकिन इसकी शुरुआत अगले एक-दो दिन में भारत को ही करनी है. एक बड़ा प्रयोग भूकंपों के मामले में किया जाना है. चंद्रमा को भूगर्भीय रूप से मृत, ‘जियोलॉजिकली डेड’ बताने का चलन पुराना है, लेकिन ऑर्बिटर उपग्रहों को वहां भूकंप जैसे कुछ संकेत भी मिले हैं. भारतीय भूकंपमापी वहां जो प्रेक्षण लेंगे, उनसे चंद्रमा की टेक्टॉनिक हलचलों का पता चलेगा.

और सबसे बढ़कर पानी, जिसके बारे में पहली प्रत्यक्ष जानकारी चंद्रयान-1 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के एक क्रेटर में गिराए गए लूनर इंपैक्ट प्रोब से उठे गुबार की जांच के क्रम में दर्ज किए गए हाइड्रॉक्सिल आयनों के रूप में ही दुनिया के हाथ लगी थी. क्या ही अच्छा हो कि विक्रम और प्रज्ञान चांद पर पानी के मामले में कोई पक्की खोज कर डालें. इसमें कोई शक़ नहीं कि चंद्रमा पर विक्रम के उतरने के साथ सिर्फ़ भारत ही नहीं, दुनिया के अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया युग शुरू हो रहा है. चंद्रमा के साथ इंसान का रिश्ता इसके बाद उस तरह कभी नहीं टूटेगा, जैसे 1960 और 70 के दशक में हासिल की गई महान उपलब्धियों के बावजूद आधी सदी तक टूटा ही रह गया था.

फ़ोटो साभार: गूगल

 

Tags: Chandrayaan-3Experiments through Chandrayaan-3OrbiterPragyan RoverVikram LanderWhat will Chandrayaan-3 discoverऑर्बिटरक्या खोज करेगा चंद्रयान-3चंद्रयान-3चंद्रयान-3 के ज़रिए होने वाले प्रयोगप्रज्ञान रोवरविक्रम लैंडर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

त्रास: दुर्घटना के बाद का त्रास (लेखक: भीष्म साहनी)
क्लासिक कहानियां

त्रास: दुर्घटना के बाद का त्रास (लेखक: भीष्म साहनी)

October 2, 2024
ktm
ख़बरें

केरल ट्रैवल मार्ट- एक अनूठा प्रदर्शन हुआ संपन्न

September 30, 2024
Bird_Waching
ज़रूर पढ़ें

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
Oye Aflatoon Logo

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: [email protected]
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum.